अगर आप बिहार राज्य के निवासी हैं, और आपको भूमि से संबंधित जानकारी को प्राप्त करना है तो आप हर राज्य की तरह ही बिहार राज्य द्वारा जारी किए गए पोर्टल बिहार भूमि पर विजिट करके सारी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं, बिहार भूमि पोर्टल पर कई तरह की सेवाएं मौजूद हैं, यह पोर्टल का हद तक यूजर फ्रेंडली है, यानि कि अगर आपको किसी सेवा (भूमि से संबंधित) के बारे में जानकारी को प्राप्त करना है तो आप आसानी से उस सेवा को एक्सेस कर सकते हैं।
मैं आपको नीचे “रजिस्टर २ बिहार कैसे देखें? के बारे में जानकारी को प्रदान करने वाला हूँ, अगर आपको इससे संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए है तो आप हमारे द्वारा बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं, ताकि आप आसानी से इस सेवा के बारे में जान सकें।
रजिस्टर २ बिहार कैसे देखें?
इसके लिए आपको हमारे द्वारा बताए गए चरणों का अनुकरण करना होगा, जो कि निम्नलिखित है –
- सबसे पहले आपको बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऐसा करते ही आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ खुल जाएगा, उसमें आपको “जमाबंदी पंजी देखें” वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
![रजिस्टर २ बिहार](https://bhulekhbihar.co/wp-content/uploads/2024/01/रजिस्टर-२-बिहार.jpg)
- ऐसा करते ही आपके सामने एक पेज खुल जाएगा, उसमें आपको जिला, अंचल और मौजा की जानकारी को चुन करके नीचे दिए गए “Proceed” बटन पर क्लिक करना होगा।
अब आपको नीचे दी गई जानकारी में किसी एक का चयन करना होगा जो कि निम्नलिखित है –
- भाग बर्तमान
- पृष्ट संख्या बर्तमान
- रैयत का नाम से खोजे
- प्लाट नंबर से खोजे
- खाता नंबर से खोजे
- जमाबन्दी संख्या से खोजे
- समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार देखें
में से किसी एक के सामने वाले रेडियो बटन पर क्लिक करके, उसकी संख्या को दर्ज करना होगा, और फिर सुरक्षा कोड को दर्ज करके “Search” बटन पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने रजिस्टर २ बिहार से संबंधित जानकारी आ जाएगी, आप उसे देख सकते हैं।
![रजिस्टर २ बिहार देखने की प्रक्रिया](https://bhulekhbihar.co/wp-content/uploads/2024/01/रजिस्टर-२-बिहार-फॉर्म.jpg)
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
इसमें जमाबंदी पंजी से संबंधित जानकारी को प्रदान की जाती हैं।
नहीं, रजिस्टर २ बिहार से संबंधित जानकारी को प्राप्त करने के लिए आपको किसी भी प्रकार के शुल्क की आवश्यकता नहीं होती है।
रजिस्टर २ बिहार के लिए आपको “https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/” पर विजिट करना होगा।